जमुई: गिद्धौर स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया अस्पताल
Jamui, Jamui | Sep 5, 2026 किउल-जसीडीह रेलखंड के गिद्धौर रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार रात करीब 10 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शनिवार सुबह करीब 11 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी है।