मेहनगर: सैनिक ढाबा फरिहां मोड़ से मारपीट में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 03 लाठी बरामद
थाना गम्भीरपुर के सैनिक ढाबा फरिहां मोड़ से मारपीट में वांछित 3अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। घटना में प्रयुक्त 3लाठी बरामद हुई। 6जून की रात्रि में अभियुक्तगण अफताब 18वर्ष, मेहताब 22वर्ष, राहिल पुत्र अबूलास उर्फ नन्नूह 18वर्ष व साहिल पुत्र पुट्टू 26वर्ष निवासी ग्राम मोहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर द्वारा बकरी चराने को लेकर शम्से आलम व अबु हुजैफा को मारपीट कर घायल किया।