मेहनगर: थाना क्षेत्र सिधारी से गुमशुदा 02 बच्चों को किया गया बरामद
थाना मेंहनगर में गुमशुदा 2 बच्चों को थाना क्षेत्र सिधारी से शनिवार को बरामद किया गया। 6 जून को बलदेव सोनकर पुत्र नेब्बु सोनकर ग्राम बसिला थाना मेहनगर द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया। वादी के भतीजे संदीप सोनकर उम्र 14 वर्ष पुत्र गुलाब सोनकर व आकाश सोनकर उम्र 12 वर्ष पुत्र स्व कमलेश सोनकर निवासी बसिला साइकिल से महानगर की तरफ गए थे लेकिन उसके बाद नहीं आए।