मेहनगर: मेंहनगर, गंभीरपुर समेत जनपद की विभिन्न थाना पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में 336 वाहनों का किया गया चालान
07 जून को SP अनुराग आर्य द्वारा जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के क्रम में चलाये गये अभियान में जनपद के मेंहनगर गंभीरपुर थाना क्षेत्र समेत 94 स्थानों पर चेकिंग की गई। जिसमें 1682 वाहनों को चेक किया गया। बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी चलाने, यातायात के नियमों का पालन न करने समेत अन्य कारण से 336 वाहनों का चालान हुआ।