मेहनगर: खरिहानी तिराहा से किशोरी को भगाने वाला अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
थाना तरवां के खरिहानी तिराहा से किशोरी को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया। 30 मई को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना पर शिकायत किया गया था। वादिनी की बहन की लड़की को किशन राजभर पुत्र श्रीराम राजभर करनेहुवा थाना मेहनगर अपने साथी के साथ मिल बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशन राजभर को खरिहानी तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।