मेहनगर: मेंहनगर, गंभीरपुर समेत जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों द्वारा चलाये गए चेकिंग अभियान में 322 वाहनों का किया गया चालान
06 जून को SP अनुराग आर्य द्वारा जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अवांछित गतिविधियों पर लगाम लगाने के क्रम में चलाये गये अभियान में जनपद के मेंहनगर गंभीरपुर थाना क्षेत्र समेत 88 स्थानों पर चेकिंग की गई जिसमें 1709 वाहनों को चेक किया गया। बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी चलाने, यातायात के नियमों का पालन न करने समेत अन्य कारण से 322 वाहनों का चालान हुआ।