गिधौर: भंवरवा पुल के पास बाइक की टक्कर से बकरी चरा रहा व्यक्ति हुआ घायल
Gidhaur, Jamui | Aug 18, 2026 गिद्धौर-झाझा मार्ग के भंवरवा पुल के पास मंगलवार को सड़क किनारे बकरी चरा रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में राजू मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने 3 बजे बताया कि राजू मांझी घर से कुछ दूर भंवरवा पुल के समीप सड़क किनारे बकरी चरा रहे थे।