जहानाबाद: मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया “सहयोग हेल्पलाइन 1100” और पोर्टल, ज़िले के लोगों ने की सराहना
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने “सहयोग हेल्पलाइन 1100” और सहयोग पोर्टल का शुभारंभ किया। जहानाबाद समाहरणालय में जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय समेत अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। पोर्टल के जरिए जन शिकायतों का ऑनलाइन पंजीकरण, रियल टाइम मॉनिटरिंग और समयबद्ध निष्पादन होगा। शिकायतों की स्थिति की जानकारी एसएमएस के माध्यम से भी दी जाएगी।