फागी: रेल नगरी फुलेरा में महाशिवरात्रि बड़े धूमधाम के साथ मनाई। शाही लवाजमे के साथ भगवान शिव की निकाली बारात
Phagi, Jaipur | Mar 8, 2024 रेल नगरी फुलेरा में आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह-जगह शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना की गई। वही श्रीराम नगर स्थित उमा महेश्वर मंदिर में शिव भक्तों ने जीवित झांकियां निकाली जो आकर्षण का केंद्र रही। वही मंदिर से शाही लवाजमे के साथ भगवान शिव की बारात निकाली गई। जहां भूत प्रेत और अघोरी के वेश में लोग जमकर झूमते गाते नजर आए।