फागी: श्री दादू धाम नरेना में 12 मार्च से दादू मेला महाकुंभ का होगा आयोजन, महाराज ने गुरु के चरणों में निमंत्रण किया भेंट
Phagi, Jaipur | Mar 5, 2024 नरेना में 12 मार्च से 16 मार्च तक श्री दादू मेला महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। जहा श्री राम कथा संत सम्मेलन और विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। ऐसे में श्री दादू मेला महाकुंभ की तैयारी इन दिनों जोरों से चल रही है। आज मंगलवार को श्री दादू पीठाधीश्वर ओमप्रकाश दास महाराज ने मंदिर में स्थित गुरु के चरणों में निमंत्रण भेंट कर गुरु महाराज को आमंत्रित किया।