फागी: फागी थाना क्षेत्र में चोरों ने लगभग 4 किलोमीटर विद्युत लाइन के तार को काटा, मोटरसाइकिल को आता देख मौके से हुए फरार
Phagi, Jaipur | Mar 6, 2024 फागी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियां पुलिस के लिए सरदर्द साबित हो रही है। बीती रात को चोरों ने चौरू से रातानाडा लगभग 4 किमी बिजली की लाइन का निशाना बनाते हुए बिजली के तार काट लिए पर अचानक घटनास्थल पर एक व्यक्ति की गाड़ी लाइट आते ही चोर तार छोड़कर मौके से फरार हो गए। जिससे बिजली विभाग के लाखो रुपये का चूना लगने से रह गया। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे।