फागी: सरपंच पुत्र के साथ मारपीट कर सालाना 2 लाख रूपए की रंगदारी मांगी, पीड़ित ने फागी पुलिस थाने में कराया मामला दर्ज
Phagi, Jaipur | Mar 8, 2024 फागी पंचायत समिति कार्यालय पर आज दोपहर शुक्रवार को ग्राम पंचायत चकवाडा की सरपंच अपने पुत्र के साथ कार्य से गई थी इस दौरान 2 युवकों ने सरपंच के पुत्र गणेश चौधरी के साथ मारपीट कर सालाना 2 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है जहां पीड़ित ने आज फागी पुलिस थाने में दशरथ मीणा और विष्णु शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।