फागी: फागी थाना इलाके में देर रात को बदमाशों ने कार सवार युवक के साथ मारपीट कर की लूट, पीड़ित ने कराया मामला दर्ज
Phagi, Jaipur | Mar 6, 2024 फागी थाना इलाके में देर रात को आधा दर्जन बदमाशों ने कार में सवार युवक का पीछा कर बीच रास्ते में रोका और उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और उसके साथ मारपीट कर ₹5000 की नगदी लूट कर फरार हो गए। वही पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन पर दी जहां पुलिस पहुंची तब तक बदमाश भाग चुके थे ऐसे में आज दोपहर को पीड़ित श्यामसुंदर ने नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।