उज्जैन ग्रामीण: उज्जैन में खड़ी कार में तोड़फोड़: पत्थर से आगे-पीछे के कांच फोड़े, साइड में भी नुकसान; CCTV खंगाल रही पुलिस
उज्जैन के माधवनगर थाना क्षेत्र में खड़ी कार को निशाना बनाकर अज्ञात व्यक्ति ने तोड़फोड़ कर दी। मामला नगर निगम जोन क्रमांक-5 कार्यालय के पास का है, जहां खड़ी कार के आगे और पीछे के कांच पत्थर मारकर तोड़ दिए गए, जबकि साइड वाले हिस्से में भी नुकसान पहुंचाया गया। कार मालिक शुभम ठाकुर के मुताबिक, उन्होंने रविवार शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच नगर निगम जोन-5 कार्यालय के