हमीरपुर: जरिया थाना क्षेत्र के सरीला कस्बे की युवती ने कमरे में दरवाजे की कुंडी से फंदा लगाकर की आत्महत्या
जरिया थाना क्षेत्र के सरीला कस्बा निवासी एक युवती ने कमरे के दरवाजे की कुंडी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव के पंचनामा की कार्रवाई की है। कस्बा निवासी पप्पू की बेटी निधि उम्र 22 वर्ष ने दिन में सूने घर में अज्ञात कारणों के चलते दरवाजे की कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे सीएचसी सरीला ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।