फर्रुखाबाद: जिले में हादसों को दावत दे रहे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राला, सड़क पर चलते समय ट्रैक्टर हवा में लहराते हुए चलते
जिले में कई माफिया ने बड़ी बड़ी ट्रैक्टर ट्राली बना रखी हैं। इनमें लगभग एक ट्रक के बराबर माल लोड होता है। सड़क पर आते जाते समय ट्रैक्टर हवा में लहराता हुआ सड़क पर चलता है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। जिम्मेदारी अधिकारी इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में सीमेंट व खाद ले जाने के लिए बड़े बड़े ट्रैक्टर ट्रालों का उपयोग किया जाता है।