समाहरणाला पूर्णिया,
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:- 706,
दिनांक :- 3 जून 2026,
जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के आलोक में विद्युत कार्यपालक अभियंता बालवीर प्रसाद बागिश द्वारा पूर्णिया जिला में दोनों विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अंतर्गत कस्टमर केयर का सुदृढ़ीकरण करा दिया गया है।
दोनों कस्टमर केयर में दो- दो फोन है जिस पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।भीषण गर्मी को देखते हुए उपभोक्ताओं से अपील है कि कोई भी बिजली की समस्या हो इस नंबर पर अपना शिकायत दर्ज करावे पूर्णिया पश्चिम के लिए 9264456425
तथा 9031633835 एवं पूर्णिया पूर्वी के लिए 9264456431
तथा 06454-242777
ज्ञातव्य हो कि विगत दिनों मे आंधी एवं बारिश बाद पूर्णिया जिला में असामान्य रूप से विद्युत भार की बढ़ोतरी हुई है।
विद्युत अभियंता द्वारा बताया गया कि इसी बीच ग्रीड शक्ति उप केंद्र पूर्णिया में कुछ तकनीकी समस्या उत्पन्न होने के कारण शहर की विद्युत आपूर्ति में कुछ समस्या आई है। जिसके कारण शहर में विद्युत आपूर्ति सभी फीडरों को रोटेशन के आधार पर किया जा रहा है।
पिछले दिनों ग्रीड शक्ति उप केंद्र पूर्णिया में खराब VCB के जगह नया VCB स्थापना का कार्य प्रगति पर है। अगले दो दिनों में विद्युत आपूर्ति पूरे शहर में सामान्य हो जाएगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 3, 2026