समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 709,
दिनांक:-03 जून 2026,
===================
डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया सिविल सर्जन पूर्णिया एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक पूर्णिया एवं एपिडियोमोलॉजिस्ट पूर्णिया द्वारा संयुक्त रूप से कसबा प्रखंड के गुड़ी पंचायत के जियानगंज गाँव में आयोजित हेल्प कैंप का निरीक्षण किया गया।
ज्ञातव्य हो कि विगत दिनों में इस गांव में आंध्र प्रदेश से कुछ श्रमिक काम से लौट के आए हैं और उनके स्वास्थ्य की स्थिति काफी चिंताजनक है । उनके फेफड़ों में संक्रमण फैला हुआ है। ज्ञात हो कि उनके द्वारा वहां पर पत्थर के खान में काम किया जाता है। 02 जून 2026 मंगलवार को इस गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है और 5 व्यक्ति की इलाज gmch पूर्णिया मे चल रही है।
जिसको लेकर इस बुधवार को कैंप का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन के निर्देशानुसार जो व्यक्ति आंध्र प्रदेश से वापस घर लौट के आए हैं उनका टीवी की भी जांच हेतु 0 4 जून 2026 गुरुवार को कसबा प्रखंड के chc में लाया जाएगा एवं उनका X Ray कराया जाए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 3, 2026