खंडवा: भोलेनाथ की भक्ति में दौड़ीं 3 बेटियां, 75 KM की डाक कावड़ लेकर ओंकारेश्वर से पहुंचीं महादेवगढ़
खंडवा में सावन के पवित्र महीने में भोलेनाथ की भक्ति का ऐसा अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जहां आमतौर पर डाक कावड़ लेकर युवाओं को दौड़ते हुए देखा जाता है, वहीं इस बार तीन बेटियों ने आस्था और हौसले की मिसाल पेश कर दी। रिया पटेल, शानू गुर्जर और नंदनी सेन ने ओंकारेश्वर से पवित्र जल भरकर करीब 75 किलोमीटर की डाक कावड़ यात्रा दौड़ते हुए