जहानाबाद: मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले गायक चुन्नूलाल यादव गिरफ्तार, SDPO कृति कमल का आया बयान
सोशल मीडिया पर बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने गायक चुन्नूलाल यादव को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए SDPO 2 कृति कमल ने बुधवार दोपहर करीब 1 बजे वीडियो जारी कर कार्रवाई की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की थी, जिसके बाद जांच कर गिरफ्तारी की गई।