लटेरी: सीएम राइज स्कूल की बिल्डिंग में काम करने वाले मजदूरों को नहीं मिल रहा है पैसा, समस्या को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे मजदूर
मंगलवार को दर्जनो मजदूरो ने जनसुनवाई में एसडीएम के पास पहुंचकर लिखित में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि लटेरी में निर्माणधीन सीएम राइज स्कूल की बिल्डिंग में काम करने के ठेकेदार द्वारा पैसे नहीं दिए जा रहे हैं जिसके चलते मजदूरों को खाने के लाले पड़े हैं मजदूरों ने बताया है कि हमे बिहार से यहां काम करने के लिए ठेकेदार द्वारा लगाया गया था