लटेरी: मुस्करा में आपसी रंजिश को लेकर आरोपी ने युवक के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार लटेरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुस्करा में आपसी रंजिश को लेकर आरोपी ने युवक के साथ मारपीट की और गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया है फरियादी युवक की शिकायत पर लटेरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट सहित एससी एसटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है