लटेरी: बलरामपुर में आपसी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने युवक के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
रविवार को मिली जानकारी के अनुसार मुरवास थाना क्षेत्र के ग्राम बलरामपुर में आपसी रंजिश को लेकर एक आरोपी द्वारा युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है फरियादी युवक की शिकायत पर मुरवास पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट सहित एससी एसटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है