लटेरी: मुरवास के इस्लामनगर में जमीन के विवाद को लेकर 2 लोगों ने महिला से की मारपीट, मामला दर्ज
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार मुरवास थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामनगर में जमीन के विवाद को लेकर दो लोगों द्वारा महिला से मारपीट करने का मामला सामने आया है फरियादी महिला की शिकायत पर मुरवास पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जमीनी विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट की