लटेरी: आनंदपुर में उदारी के पैसे मांगने को लेकर आरोपी पति और पत्नी ने युवक के साथ की मारपीट।
सोमवार को आनंदपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार आनंदपुर में उदारी के पैसे मांगने को लेकर आरोपी और आरोपी की पत्नी द्वारा युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है युवक की शिकायत पर आनंदपुर पुलिस ने आरोपी पति पत्नी के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है