डिंडौरी: ग्राम पंचायत कछारी मॉल में सरपंच और सचिव ने मिलकर किया भ्रष्टाचार, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
ग्रा पं कछारी मॉल के सरपंच सचिव ने स्टाप डेम नाली निर्माण चेक डेम सीसी सड़क निर्माण के नाम पर भ्रष्टाचार करते हुए लाखों रुपए का दुरुपयोग कर राशि का बंदर बांट कर लिया जिसके चलते ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह 11:30 कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। दरअसल ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच सचिव के द्वारा गांव में विकास एवं निर्माण कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया।