अपर कलेक्टर एवं एसडीएम ने शोकाकुल परिवारों को बंधाया ढांढस
....
संकटापन्न मद से प्रदान किए 10-10 हजार रुपये
...
जिला मुख्यालय शहडोल में चौपाटी के पास स्थित तालाब में 9 नवम्बर की शाम डूबने से हुई तीन युवकों की मृत्यु के बाद अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग ने मृतकों के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की अपील की। उन्होंने परिवारों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन इस कठिन समय में उनके साथ है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इस दौरान अपर कलेक्टर एवं एसडीएम ने जनजातीय कार्य विभाग के संकटापन्न मद से तीनों मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।
#shahdol #शहडोल