मिट्टी के दीयों से रोशन हुआ शहडोल जिला
लोकल फॉर वोकल का दिया संदेश
दीपावली के पावन पर्व पर शहडोल जिले में स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने की सुंदर पहल देखने को मिली। जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के ‘लोकल फॉर वोकल’ मंत्र को अपनाते हुए मिट्टी के दीये खरीदकर अपने-अपने घरों को रोशन किया।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती आकांक्षी सिंह, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडे सहित अन्य लोगों ने मिट्टी से बने दिये का उपयोग कर स्थानीय कुम्हारों एवं मिट्टी के दीये बनाने वाले कारीगरों को प्रोत्साहित करने के साथ उनकी मेहनत और कला को सम्मान देने का संदेश दिया।
#शहडोल
16 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Nov 8, 2026