कुंडा: नौढिया ग्राम सभा में वर्षों से खोदी गई नाली का निर्माण नहीं हो रहा, हादसे बढ़ने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
नौढिया ग्राम सभा मे वर्षों से खोदी गयी नाली की वजह से आए दिन हादसे होते हैं। ग्रामीणों का आरोप है किसका कई बार शिकायत स्थानीय तहसील और उच्च अधिकारियों से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अधूरे पड़े नाली के निर्माण को लेकर अब ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से नाली को अविलंब बनाए जाने की मांग की है।