उधवा: उधवा प्रखंड के दियारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव बना सहारा
उधवा प्रखंड के दियारा इलाकों में सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित दक्षिण पलाशगाछी पंचायत के बानुटोला चुआर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। जिसमें टीन से बनी दो डोंगी नाव में दो युवकों द्वारा एक मोटरसाइकिल को लादकर लाया जा रहा है। बताया जाता है कि मछली पकड़ने में ऐसे नाव का उपयोग होता है। शांत प्रवाह में ऐसे नाव सुरक्षित है।