पुलिस थाना संजौली ने रात को चोरों को किया गिरफ्तार
ब्यूरो चमन शर्मा
दिनांक 23-24.09.2026 की रात दुर्गा माता मंदिर, बखराई में अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की घटना के संबंध में शिकायत पर अभियोग दर्ज किया गया था।
दौराने अन्वेषण, पुलिस थाना संजौली की टीम द्वारा आरोपी अजय पुत्र श्री सोमनाथ, निवासी जिला गुमला, झारखण्ड, उम्र 26 वर्ष को दिनांक 02.10.2026 को शनान गांव के पास से गिरफ्तार किया गया।
दौराने अन्वेषण पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा उपलब्ध तकनीकी इनपुट का विश्लेषण किया गया। आरोपी द्वारा मोबाइल फोन का प्रयोग न किए जाने के कारण उसकी लोकेशन का पता लगाना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद पुलिस टीम ने उपलब्ध तकनीकी संसाधनों के साथ-साथ मानवीय खुफिया तंत्र को प्रभावी रूप से इस्तेमाल करते हुए लगातार सुराग जुटाए और आरोपी की पहचान व उसके ठिकाने का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया।
आरोपी को पुलिस हवालात में रखा गया है तथा आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा चोरी की घटना से संबंधित अन्य तथ्यों एवं बरामदगी के संबंध में आगामी अन्वेषण जारी है।