नारियाना गांव में शौच के लिए खेत की ओर गई ब्रह्मदेव पासवान की पुत्री रबीना कुमारी पर आवारा कुत्तों के झुंड ने जानलेवा हमला कर दिया। कुत्तों के हमला से रबीना बुरी तरह घायल हो गई। उंसके बाद परिजन द्वारा आनन- फानन में रबीना कुमारी को इलाज के लिए बुधवार की रात 8:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।