शाजापुर: विजयादशमी पर ग्राम मक्सी में निकला RSS का पथ संचलन, बड़ी संख्या में शामिल हुए स्वयंसेवक
विजयादशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मक्सी में पथ संचलन निकाला गया। इस पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयं सेवक शामिल रहे। अनुशासीत ढंग से कदमताल करते हुए स्वयंसेवक मक्सी के मुख्य मार्गो से गुजरे। शनिवार सुबह 10:00 बजे निकले पथ संचलन का लोगों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पथ संचलन के पूर्व संघ प्रार्थना, बौद्धिक कार्यक्रम हुआ।