शाजापुर: शाजापुर की सब्जी मंडी स्थित महिला मंडल द्वारा गरबा आयोजन में शामिल बालिकाओं को बांटे पुरस्कार
शाजापुर की सब्जी मंडी स्थित महिला मंडल द्वारा नवरात्रि में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में बालिकाओं ने भागीदारी की। खास बात यह है कि महिला मंडल पिछले 40 साल से गरबा का आयोजन कर रहा है। इसकी विशेषता यह है कि यहां सिर्फ लोकगीत और भारतीय परिधान पहनकर ही गरबा किया जाता है।