शाजापुर: विजयादशमी के अवसर पर ग्राम झोंकर में निकला आरएसएस का पथ संचलन, बड़ी संख्या में शामिल हुए स्वयंसेवक
विजयादशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा ग्राम झोंकर में पथ संचलन निकाला गया। इस पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयं सेवक शामिल रहे। अनुशासीत ढंग से कदमताल करते हुए स्वयंसेवक ग्राम झोंकर के मुख्य मार्गो से गुजरे। शनिवार सुबह 10:00 बजे निकले पथ संचलन का ग्राम झोंकर में ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।