शाजापुर: नौ दिनों से जारी मालवा कला मंडल के गरबों का पुरस्कार वितरण के साथ चामुंडा टेकरी पर हुआ समापन
मालवा कला मंडल शाजापुर के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि पर्व के नौ दिनों तक विभिन्न पांडालों में जाकर मंडल के बालक बालिकाओं द्वारा निशुल्क गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुतिया दी गई। शनिवार को चामुंडा माता मंदिर परिसर में मालवा कला मंडल द्वारा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अतिथियों द्वारा मंडल के बालक बालिकाओं को पुरस्कार वितरण किया गया।