शाजापुर: शाजापुर में विजयदशमी मनाने के लिए सजा स्टेडियम, आतिशबाजी के बाद 75 फीट ऊंचे रावण पुतले का होगा दहन
शहर में परंपरागत रूप से श्री कृष्ण व्यायामशाला की ओर से संचालित सर्व हिंदू उत्सव समिति की ओर से स्टेडियम मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव भव्य स्तर पर मनाने की तैयारियां हो चुकी हैं। इस बार 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन आकाशीय और आतिशबाजी के साथ होगा। इस बार रावण के पुतले को राजस्थानी लुक दिया गया है। जो देखने में काफी आकर्षक लग रहा है।