लखीसराय: लखीसराय जिले की विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस बल की हुई जांच
गुरुवार अपराह्न 12 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर बुधवार एवं गुरुवार के बीच जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने भ्रमण कर रात्रि व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान गश्ती दल,ऑडी ऑफिसर एवं डायल 112 पुलिस कर्मियों की जांच की गई.