Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
No video available

भरतपुर: मथुरागेट थाना पुलिस ने लाइसेंसधारी हथियार से जानलेवा फायर के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Bharatpur, Bharatpur | Jun 4, 2025
भरतपुर की मथुरागेट थाना पुलिस ने लाईसेंन्स हथियार से जानेलवा फायर के मामले में आरोपी राजेश को गिरफतार कर कब्जे से लाईसेंन्स बन्दूक को बरामद किया है।

MORE NEWS

भरतपुर, जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था व आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने हेतु 

जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार मीना IPS ने जिला पुलिस अधिकारियों व पुलिस जवानों के साथ शहर में किया फ्लैग मार्च

@RajCMO @DIPRRajasthan 
@BhajanlalBjp @PoliceRajasthan https://t.co/6XY3FgE69K

भरतपुर, जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था व आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार मीना IPS ने जिला पुलिस अधिकारियों व पुलिस जवानों के साथ शहर में किया फ्लैग मार्च @RajCMO @DIPRRajasthan @BhajanlalBjp @PoliceRajasthan https://t.co/6XY3FgE69K

Bharatpur, Rajasthan | Jun 18, 2026

#एक_डॉक्टर_ऐसा_भी..
भरतपुर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी आरबीएम अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के ही एक रेडियोलॉजिस्ट डॉ. हरिचरण सोनोग्राफी सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गए। डॉ. हरिचरण का आरोप है कि अस्पताल में करीब 6 महीने पहले चीन में बनी खराब क्वालिटी की सोनोग्राफी मशीनें लगाई गई हैं, जिनमें डायग्नोसिस के दौरान कुछ साफ दिखाई नहीं देता। इससे मरीजों की रिपोर्ट गलत आने और गंभीर बीमारी मिस होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि इन मशीनों के हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और डिजाइन में भी खराबी है, जिससे डॉक्टरों को काम करने में परेशानी होती है और उनके हाथों में दर्द होने लगता है। सरकार ने इन मशीनों को करीब 30-30 लाख रुपए में खरीदा है, लेकिन इसके बावजूद अच्छी क्वालिटी की मशीनें नहीं ली गईं, जिससे डॉक्टर भी जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हो पाते। ​रेडियोलॉजिस्ट ने दावा किया कि उन्होंने 21 मई को ही अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर 15-20 दिनों में मशीनें ठीक न होने पर काम बंद करने की चेतावनी दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्हें मरीजों के बीच धरने पर बैठना पड़ा। इस मामले में अस्पताल के पीएमओ डॉ. नगेंद्र भदौरिया ने बताया कि फिलहाल शिकायत के बाद दोनों विवादित मशीनों को बंद कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच के लिए 5 डॉक्टरों की एक कमेटी बना दी गई है। अस्पताल प्रशासन द्वारा मशीनों को ठीक कराने या नई मशीनें लगाने के आश्वासन के बाद डॉक्टर ने अपना धरना खत्म कर दिया है, लेकिन साथ ही चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे दोबारा धरने पर बैठ जाएंगे।

#एक_डॉक्टर_ऐसा_भी.. भरतपुर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी आरबीएम अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के ही एक रेडियोलॉजिस्ट डॉ. हरिचरण सोनोग्राफी सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गए। डॉ. हरिचरण का आरोप है कि अस्पताल में करीब 6 महीने पहले चीन में बनी खराब क्वालिटी की सोनोग्राफी मशीनें लगाई गई हैं, जिनमें डायग्नोसिस के दौरान कुछ साफ दिखाई नहीं देता। इससे मरीजों की रिपोर्ट गलत आने और गंभीर बीमारी मिस होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि इन मशीनों के हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और डिजाइन में भी खराबी है, जिससे डॉक्टरों को काम करने में परेशानी होती है और उनके हाथों में दर्द होने लगता है। सरकार ने इन मशीनों को करीब 30-30 लाख रुपए में खरीदा है, लेकिन इसके बावजूद अच्छी क्वालिटी की मशीनें नहीं ली गईं, जिससे डॉक्टर भी जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हो पाते। ​रेडियोलॉजिस्ट ने दावा किया कि उन्होंने 21 मई को ही अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर 15-20 दिनों में मशीनें ठीक न होने पर काम बंद करने की चेतावनी दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्हें मरीजों के बीच धरने पर बैठना पड़ा। इस मामले में अस्पताल के पीएमओ डॉ. नगेंद्र भदौरिया ने बताया कि फिलहाल शिकायत के बाद दोनों विवादित मशीनों को बंद कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच के लिए 5 डॉक्टरों की एक कमेटी बना दी गई है। अस्पताल प्रशासन द्वारा मशीनों को ठीक कराने या नई मशीनें लगाने के आश्वासन के बाद डॉक्टर ने अपना धरना खत्म कर दिया है, लेकिन साथ ही चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे दोबारा धरने पर बैठ जाएंगे।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 18, 2026

#डॉक्टर_होने_का_असली_धर्म..
भरतपुर। आरबीएम अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. हरिचरण सोनोग्राफी सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि अस्पताल में करीब 6 महीने पहले लगाई गई चीन निर्मित सोनोग्राफी मशीनें बेहद घटिया क्वालिटी की हैं, जिनमें कुछ भी साफ दिखाई नहीं देता। इससे मरीजों की रिपोर्ट गलत आने और बीमारी मिस होने का बड़ा खतरा है। सरकार ने इन पर प्रति मशीन 30 लाख रुपए खर्च किए हैं, लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर और मरीज परेशान हैं। ​डॉक्टर का कहना है कि 21 मई को शिकायत करने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्हें मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के पीएमओ डॉ. नगेंद्र भदौरिया ने फिलहाल दोनों मशीनों को बंद करवा दिया है और मामले की जांच के लिए 5 डॉक्टरों की कमेटी बनाई है। प्रशासन से मशीनें ठीक कराने का आश्वासन मिलने पर डॉक्टर ने धरना खत्म कर दिया है, लेकिन चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में समस्या हल नहीं हुई तो वे दोबारा धरने पर बैठ जाएंगे।

#डॉक्टर_होने_का_असली_धर्म.. भरतपुर। आरबीएम अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. हरिचरण सोनोग्राफी सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि अस्पताल में करीब 6 महीने पहले लगाई गई चीन निर्मित सोनोग्राफी मशीनें बेहद घटिया क्वालिटी की हैं, जिनमें कुछ भी साफ दिखाई नहीं देता। इससे मरीजों की रिपोर्ट गलत आने और बीमारी मिस होने का बड़ा खतरा है। सरकार ने इन पर प्रति मशीन 30 लाख रुपए खर्च किए हैं, लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर और मरीज परेशान हैं। ​डॉक्टर का कहना है कि 21 मई को शिकायत करने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्हें मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के पीएमओ डॉ. नगेंद्र भदौरिया ने फिलहाल दोनों मशीनों को बंद करवा दिया है और मामले की जांच के लिए 5 डॉक्टरों की कमेटी बनाई है। प्रशासन से मशीनें ठीक कराने का आश्वासन मिलने पर डॉक्टर ने धरना खत्म कर दिया है, लेकिन चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में समस्या हल नहीं हुई तो वे दोबारा धरने पर बैठ जाएंगे।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 18, 2026

#दिनदहाड़े_गुंडाराज..
भरतपुर। शहर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक युवक को सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी के जरिए झांसा देकर बुलाने, उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने और लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बीते 11 जून की एमएसजे कॉलेज के पास की है, जहां खानवां निवासी अरबाज कुछ सामान खरीदने भरतपुर आया था। इसी दौरान मुबीन नाम के एक युवक ने फर्जी आईडी से मैसेज कर उसे मिलने के लिए कॉलेज के पास सरस बूथ पर बुलाया। अरबाज जब वहां पहुंचा, तो मुबीन अपने चार साथियों के साथ दो बाइकों पर आया और उसे बूथ के पीछे ले जाकर डंडों से पीटना शुरू कर दिया। ​पीड़ित अरबाज का आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की और उसकी जेब से 18 हजार रुपए व गले से चांदी की चेन छीन ली। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित ने 13 जून को मथुरा गेट थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल कराया है। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी मुबीन और उसके साथियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

#दिनदहाड़े_गुंडाराज.. भरतपुर। शहर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक युवक को सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी के जरिए झांसा देकर बुलाने, उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने और लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बीते 11 जून की एमएसजे कॉलेज के पास की है, जहां खानवां निवासी अरबाज कुछ सामान खरीदने भरतपुर आया था। इसी दौरान मुबीन नाम के एक युवक ने फर्जी आईडी से मैसेज कर उसे मिलने के लिए कॉलेज के पास सरस बूथ पर बुलाया। अरबाज जब वहां पहुंचा, तो मुबीन अपने चार साथियों के साथ दो बाइकों पर आया और उसे बूथ के पीछे ले जाकर डंडों से पीटना शुरू कर दिया। ​पीड़ित अरबाज का आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की और उसकी जेब से 18 हजार रुपए व गले से चांदी की चेन छीन ली। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित ने 13 जून को मथुरा गेट थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल कराया है। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी मुबीन और उसके साथियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 18, 2026

#डॉक्टर_साहब_को_सलाम..
भरतपुर। आरबीएम हॉस्पिटल में हो रहे भ्रष्टाचार को स्थानीय रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर हरिचरण ने उजागर करके रख दिया है। शर्मनाक है कि आजतक इस हॉस्पिटल में जो भी जिला प्रशासन का बड़ा अधिकारी निरीक्षण करने गया, उसको कभी हॉस्पिटल में कमी ही नहीं दिखी। हर अधिकारी बाहर निकलकर मीडिया को कहता है "ऑल इस वैल"। जबकि हर व्यक्ति चीख चीख कर कहता है आरबीएम में "ऑल इस नॉट वैल"।

#डॉक्टर_साहब_को_सलाम.. भरतपुर। आरबीएम हॉस्पिटल में हो रहे भ्रष्टाचार को स्थानीय रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर हरिचरण ने उजागर करके रख दिया है। शर्मनाक है कि आजतक इस हॉस्पिटल में जो भी जिला प्रशासन का बड़ा अधिकारी निरीक्षण करने गया, उसको कभी हॉस्पिटल में कमी ही नहीं दिखी। हर अधिकारी बाहर निकलकर मीडिया को कहता है "ऑल इस वैल"। जबकि हर व्यक्ति चीख चीख कर कहता है आरबीएम में "ऑल इस नॉट वैल"।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 18, 2026