मनकापुर: मनकापुर तहसील में अधिवक्ताओं का दसवे दिन भी कार्मिक अनशन रहा जारी, अधिवक्ता SDM को हटाने की कर रहे है मांग
Mankapur, Gonda | Feb 17, 2024 मनकापुर SDM राजीव मोहन सक्सेना को हटाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन शनिवार को दसवें दिन भी जारी रहा। सांसद व विधायकों का आश्वासन भी बेअसर रहा। बार एसोसिएशन समिति के नामित अध्यक्ष श्याम लाल शुक्ल ने बताया कि अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन जारी है।अनशन पर अधिवक्ता लाल चन्द्र शुक्ल, अजय कुमार शुक्ल, श्याम नरायन मिश्र, दिनेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।