मनकापुर: मोतीगंज पुलिस ने लोक सेवक के कार्यों में बाधा डालने व उसके साथ मारपीट करने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mankapur, Gonda | Feb 16, 2024 22 जनवरी 2024 को सरकारी एम्बुलेंस चालक राजू कुमार के साथ विपक्षियों ने गाली गलौज दिया तथा मारते पीटते हुए, सरकारी कार्य में बाधा डाला था। शुक्रवार को पुलिस ने उसी के वांछित अभियुक्त पप्पू पाण्डेय निवासी डुड़ाव को छजवा रोड पर स्थित चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की है।