मनकापुर: छपिया पुलिस ने फायरिंग कर हत्या करने के 2 और वांछित अभियुक्त को बभनान रेलवे स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार
Mankapur, Gonda | Feb 17, 2024 13.02.2024 को महोलीखोरी गांव घटित घटना में,शनिवार को छपिया पुलिस ने नामजद अभियुक्त दुर्गेश यादव व विकास यादव को बभनान रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध छपिया पुलिस ने विधिक कार्यवाही की है। गौरतलब है कि टीन शेड लगाने के विवाद में विपक्षियों ने मारपीट व फायरिंग की थी। जिसमे 1 महिला की जान गई थी व 5 लोग घायल हुए थे।