मनकापुर: मनकापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक हुआ घायल, चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए किया रेफर
Mankapur, Gonda | Feb 16, 2024 शुक्रवार को लुधियाना से अपने घर ट्रेन से वापस आते समय मनकापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर, खोडारे थाना क्षेत्र के कोटखास निवासी, अभिषेक गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की सूचना पर, डायल 112 व मनकापुर RPF ने CHC पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रिफर कर दिया।