मनकापुर: बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक के निकट ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Mankapur, Gonda | Feb 17, 2024 बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक संख्या 222 A के निकट शनिवार को एक व्यक्ति का शव अप ट्रैक पर मिला।शव का पंचनामा करके GRP मनकापुर ने PM के लिए भेज दिया है। GRP चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया मृतक की पहचान नगर पंचायत बभनान के वार्ड नंबर 7 भगत सिंह नगर जिला बस्ती निवासी लवकुश के रूप में हुई है।