प्रतापगढ़: ठनेपुर गांव की विवाहिता को पति ने पीटकर भगाया, दी गई तहरीर
प्रतापगढ़ जनपद के ठनेपुर गांव निवासी संगीता देवी पत्नी प्रदीप कुमार वर्मा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी वर्ष 2024 में प्रदीप कुमार वर्मा के साथ हुई थी। शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे वह घर अकेली बैठी थी। इस दौरान उसका पति बाजार से घर आया और पूछा कि विवाह में मिली बाइक को उसने रेहन पर रखा था उसे छुड़ाकर वह कहां रखी है।