प्रतापगढ़: लवेदा गांव के किशोर को रास्ते में रोककर पीटा, कार्रवाई न होने पर उच्च अधिकारियों से की गई शिकायत
प्रतापगढ़ जनपद के लवेदा गांव की चंद्रावती सरोज ने सीओ समेत उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीते 26 जून को उनका 10 वर्षीय बेटा गांव में दाना भुजवाने गया था। साइकिल से गुनगुनाते हुए वापस लौट रहा था। आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति उसके गुनगुनाने से गुस्सा होकर जाति सूचक शब्दों से गालियां देते हुए जमकर पीटा।