प्रतापगढ़: धरौली मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत और एक की हालत नाजुक
जौनपुर जनपद के त्रिलोचन सराय गांव निवासी राहुल गौतम उम्र 28 वर्ष पुत्र अमर जीत गौतम अपनी आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामपुर बवरिहा गांव में अपने दो दोस्तों के साथ आया था। वह अपनी साली के बर्थडे पार्टी में शामिल होकर शुक्रवार शनिवार की रात करीब 12 बजे बाइक से घर लौट रहा था। एक ही बाइक पर सवार राहुल गौतम, अखिलेश गौतम उम्र 24 वर्ष व विशाल सवार था।