प्रतापगढ़: छतरपुर गांव से दर्शन करने गई किशोरी हुई गायब, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर निवासी एक व्यक्ति का आरोप है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर ही रहती थी । 14 जुलाई को वह अपने गांव में ही स्थित मंदिर में दर्शन पूजन की बात घर वालों को बता कर निकली थी। तथा वापस नहीं लौटी । वहीं से कहीं गायब हो गई। पुत्री के घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए। आसपास तथा अपने रिश्तेदारों में खोजबीन के बाद पुलिस से शिकायत की गई।