प्रतापगढ़: राजापुर गांव में चोरी का आरोप लगाकर लाइनमैन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया
प्रतापगढ़ जनपद के राजापुर गांव में विश्वनाथगंज की मांधाता मोड निवासी सद्दाम हुसैन जो देल्हूपुर पावर हाउस पर लाइन मैन पद पर तैनात है। वह किसी काम से रानीगंज की तरफ से राजापुर के पास पहुंचा था की शौच करने के लिए रुक गया। इसी बीच ग्रामीणों ने चोरी का आरोप लगाते हुए उसे दौड़ा-दौड़ा कर जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।