टीकमगढ़: कुंडेश्वर में दिव्यांग बच्चों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित, कलेक्टर के मार्गदर्शन में भाग लिया
कलेक्टर के मार्गदर्शन मे व राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार टीकमगढ़ जिले के विकासखंडों में चयनित विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित दिव्यांग बच्चों का जिला स्तरीय आयोजन डाइट परिसर कुंडेश्वर में आयोजित किया गया। इस दौरान जिले से पधारे सभी दिव्यांग बच्चों ने चित्रकला संगीत जलेबी दौड़ नींबू दौड़ कुर्सी दौड़ सामान्य दौड़ रंगोली आदि कार्यक्रम में भाग लिया।